DSSSB ने 1979 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जानें कौन किस पोस्ट के लिए कर सकता है अप्लाई?
DSSSB Recruitment 2026: DSSSB ने 2026 के लिए 1,979 पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है, जिसमें TGT, जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, स्पेशल टीचर, फिटर और लिफ्ट ऑपरेटर जैसे कई पद शामिल हैं. आवेदन प्रक्रिया 16 जून से शुरू होगी.
ADVERTISEMENT

DSSSB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने एक बड़ा भर्ती विज्ञापन जारी कर बंपर वैकेन्सी की घोषणा की है. इस नए भर्ती अभियान के जरिए कुल 1,979 खाली पदों को भरा जाएगा. बता दें कि बोर्ड ने इस बार अलग अलग प्रकार के पदों के लिए भर्ती निकाली है. इसमें जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, टीजीटी (कंप्यूटर साइंस), स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी), तकनीकी सहायक, फिटर, लिफ्ट ऑपरेटर और विद्युत पर्यवेक्षक/उप निरीक्षक जैसे कई और पदों को भरा जाएगा. इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 से आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना फॉर्म भर सकेंगे .
