UP Weather Update: यूपी में 6 जून को होगी जमकर बारिश... मौसम विभाग ने बताया किन-किन जिलों में बरसेंगे मेघ

यूपी तक

• 03:53 PM • 05 Jun 2026

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कल यानी 6 जून को मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज के पास सोनभद्र, मिर्जापुर, अयोध्या और गोंडा समेत इन जिलों में होगी बारिश. देखें पूरी सूची.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए मौसम विभाग से एक बार फिर बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. कल यानी 6 जून को प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने की पूरी संभावना है. मौसम विभाग ने मॉनसून से पहले आ रही इस तगड़ी बारिश को लेकर कई जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है, जिससे चिलचिलाती धूप और तपन से जनता को बड़ी राहत मिलने वाली है.

यह भी पढ़ें...

6 जून को इन जिलों में होगी तगड़ी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार कल इन सभी क्षेत्रों और इनके आस-पास के इलाकों में आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश की प्रबल संभावना है:

पूर्वांचल और आस-पास के क्षेत्र: सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया और देवरिया.

गोरखपुर और बस्ती मंडल: गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थ नगर.

अवध और अन्य क्षेत्र: गोंडा, बलरामपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर एवं इन सभी जिलों के आस-पास के क्षेत्र.