खेसारी लाल यादव की तारीफ करने लगीं अक्षरा सिंह, बताया डांस क्लास वाला किस्सा

यूपी तक

• 04:14 PM • 17 Aug 2026

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने खेसारी लाल यादव संग शुरुआती दिनों के रिश्ते, फिटनेस और डांस प्रैक्टिस पर खुलकर बात की. उन्होंने प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान में शामिल होने की वजह बताई और किसी राजनीतिक दल से जुड़ाव से इनकार किया.

Khesari and Akshara

Khesari and Akshara

Google CTA

भोजपुरी सिनेमा की बहुचर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने बिहार TAK को दिए एक इंटरव्यू में इंडस्ट्री के सुपर-स्टार खेसारी लाल यादव के साथ अपने शुरुआती दिनों के रिश्तों और अपनी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए हैं. उन्होंने जहां खेसारी लाल यादव द्वारा फिटनेस का श्रेय दिए जाने पर खुशी जताई. वहीं प्रशांत किशोर के 'जन सुराज' अभियान से जुड़ने की सच्चाई भी सामने रखी.

यह भी पढ़ें...

वर्कआउट और डांस में की थी मदद- अक्षरा सिंह

इंटरव्यू के दौरान जब अभिनेत्री से पूछा गया कि खेसारी लाल यादव ने खुद स्वीकार किया था कि उन्होंने फिटनेस और वर्कआउट आपसे सीखा है तो उन्होंने बेहद सादगी से जवाब देते हुए कहा 'जो किसी की मदद करता है, वह ढिंढोरा नहीं पीटता. यह खेसारी जी का बड़प्पन और काइंडनेस है कि उन्होंने इस बात को याद रखा और स्वीकार किया, वरना लोग तो अक्सर मदद भूल जाते हैं.'

अपने शुरुआती दिनों की यादें शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान सुबह उठकर वर्कआउट करना और वजन घटाने के लिए डांस करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था. खेसारी लाल यादव जब नए-नए आए थे, तब वे उनसे वर्कआउट और डांस स्टेप्स सीखा करते थे. वे कोरियोग्राफर महेश आचार्य और खेसारी जी के साथ मिलकर वर्कआउट और डांस प्रैक्टिस करने के बाद ही सेट पर जाया करते थे. वहीं से खेसारी के भीतर सीखने की ललक बढ़ी.'

खेसारी के राजनीति से दूरी बनाने पर प्रतिक्रिया

जब खेसारी लाल यादव के आरजेडी (RJD) में होने और चुनाव न लड़ने के फैसले ('चुनाव मेरे लिए नहीं है') पर सवाल पूछा गया तो अक्षरा ने उनका समर्थन किया. उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने यह महसूस कर लिया है कि चुनाव उनके लिए नहीं है तो उन्होंने बिल्कुल ठीक फैसला लिया है. एक कलाकार के तौर पर शायद राजनीति में ढलना उनके लिए अलग अनुभव रहा होगा.

जन सुराज और प्रशांत किशोर पर रुख साफ

प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान से जुड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस और प्रचार में शामिल होने को लेकर पूछे गए सवाल पर अभिनेत्री ने अपनी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी. उन्होंने साफ किया कि वे किसी भी राजनीतिक दल से औपचारिक रूप से नहीं जुड़ी हैं. उन्होंने कहा 'मैं प्रशांत किशोर जी का बहुत सम्मान करती हूं. वे एक बहुत बेहतरीन थॉट प्रोसेस के साथ आए हैं और उनकी सोच प्रभावित करती है. लेकिन मैं केवल एक कैंपेन के सिलसिले में गई थी, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि मैं किसी पार्टी विशेष की सदस्य बन गई हूं.'
 

ये भी पढ़ें: पेरेंट्स लात मारकर निकाल देते... बदनामी पर छलका अक्षरा सिंह का दर्द, इमोशनल होकर ये बोलीं