भोजपुरी सिनेमा जगत में दो फेमस अभिनेत्रियों के बीच की जुबानी जंग अब खुलकर सामने आ गई है. अभिनेत्री काजल राघवानी ने एक के बाद एक कई मुद्दों पर भोजपुरी की एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को आड़े हाथों लिया है. एक्ट्रेस ने आम्रपाली को लेकर यहां तक कह दिया कि उनकी वजह से निरहुआ की शादीशुदा जिंदगी खराब हुई है. वहीं अंग्रेजी भाषा को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर जवाब देते हुए काजल ने साफ किया कि उन्हें अंग्रेजी न आने का कोई अफसोस नहीं है.
ADVERTISEMENT
अंग्रेजी बोलने और ट्रॉलिंग पर दिया मुंहतोड़ जवाब
अंग्रेजी भाषा को लेकर अपने ऊपर होने वाली टिप्पणियों पर काजल ने तीखा ऐतराज जताया. उन्होंने कहा 'मुझे अंग्रेजी नहीं आती, आज पूरी दुनिया जान ले. जितनी भी टूटी-फूटी बोलती हूं, बोलती हूं. मेरे माता-पिता जितने सक्षम थे उन्होंने मुझे पढ़ाया और मैं उससे खुश हूं. हर महीने के लाखों रुपये देने की क्षमता हर किसी की नहीं होती. अगर किसी को बहुत अच्छी अंग्रेजी आती हैतो जाकर विदेश में रहे और वहीं काम करे.' उन्होंने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्हें अंग्रेजी नहीं आती तो इसमें कोई बुराई नहीं है.
आम्रपाली दुबे पर तंज और निरहुआ का जिक्र
एक डिनर के बाद हुए वाकये का जिक्र करते हुए काजल ने आम्रपाली दुबे के व्यवहार पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जब दिनेश लाल यादव कहीं बैठे थे तो वहां जाकर रोब जमाने की क्या जरूरत थी? नीलम गिरी द्वारा खुद को जलन महसूस करने की बात पर काजल ने कहा कि वे नीलम को अपना दोस्त मानती हैं. उन्होंने कहा 'नीलम जी ने अपने करियर की शुरुआत एल्बम से की थी. जबकि मैंने अपना करियर सीधे फिल्मों से शुरू किया है. नीलम ने बिना मेरा पक्ष सुने सिर्फ एक तरफा बात सुनकर जजमेंट दे दिया. अगर वे मेरी बात भी सुनतीं तो ज्यादा बेहतर होता.'
क्रिकेट मैच और निरहुआ 11 को सपोर्ट करने की वजह
हाल ही में हुए एक सेलिब्रिटी क्रिकेट मैच में अपनी मौजूदगी पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए काजल ने कहा कि वे प्रवेश लाल यादव और आदित्य के कहने पर वहां गई थीं. काजल ने साफ किया कि उन्होंने इस मैच में शामिल होने के लिए कोई चार्ज नहीं लिया था और न ही उनके साथ कोई मेकअप मैन या हेयर ड्रेसर था.
उन्होंने कहा कि 'मैं निरहुआ 11 को सपोर्ट करने केवल अपनी दोस्ती निभाने गई थी. क्योंकि मैंने कमिटमेंट किया था. मेरा टी-शर्ट भी बना था और मैंने दिल खोलकर सपोर्ट किया. लेकिन वहां मौजूद लोग जिस तरह के कमेंट्स कर रहे थे, वह उनके स्वभाव को दर्शाता है.'
ADVERTISEMENT











