36 की उम्र में दुल्हन बनेंगी काजल राघवानी, खेसारी लाल यादव से ब्रेकअप के बाद किया शादी का ऐलान!

यूपी तक

• 06:13 PM • 16 Aug 2026

काजल राघवानी ने ‘भोजपुरी बवाल’ में अगले साल शादी करने का ऐलान किया है. खेसारी लाल यादव से ब्रेकअप के बाद अभिनेत्री ने अपनी नई जिंदगी को लेकर खुलकर बात की और होने वाले पति की पहचान फिलहाल सीक्रेट रखी है.

Kajal Raghwani

Kajal Raghwani

Google CTA

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री काजल राघवानी एक बार फिर जबरदस्त सुर्खियों में हैं. इन दिनों रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में अपने बेबाक बयानों से तहलका मचा रही 36 साल की काजल राघवानी ने आखिरकार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा ऐलान कर दिया है. अभिनेता खेसारी लाल यादव के साथ रिश्ते और विवादित ब्रेकअप के बाद अब काजल राघवानी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने जा रही हैं और उन्होंने अगले साल शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है.

यह भी पढ़ें...

ऑन-कैमरा किया शादी का ऐलान

'भोजपुरी बवाल' शो के हालिया एपिसोड में काजल राघवानी ने खुद अपनी शादी का खुलासा किया. शो की होस्ट से बातचीत के दौरान जब होस्ट ने अपनी शादी की बात कही तो काजल ने मुस्कुराते हुए कहा 'मैं भी बहुत जल्द शादी करने वाली हूं. हां, मेरी शादी फिक्स हो चुकी है और मैं अगले साल तक दुल्हन बनने जा रही हूं.'

शादी का ऐलान करते वक्त काजल राघवानी के चेहरे पर एक खास चमक और नई जिंदगी की शुरुआत को लेकर काफी एक्साइटमेंट देखने को मिली. हालांकि उन्होंने अपने होने वाले पति की पहचान पूरी तरह से सीक्रेट रखी है. उन्होंने अभी तक यह रिवील नहीं किया है कि उनका 'रियल लाइफ हीरो' कौन है जिसके साथ वे सात फेरे लेने जा रही हैं.

खेसारी संग रिश्ते पर छलका दर्द

शो में काजल राघवानी ने भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के साथ अपने पुराने रिश्ते और ब्रेकअप के दर्द पर भी खुलकर बात की. काजल ने दावा किया कि शादीशुदा होने के बावजूद खेसारी उनके साथ रहने के लिए कहते थे और इमोशनल ड्रामा करते थे. यहां तक कि दोनों साथ में करवा चौथ का व्रत भी मनाते थे. काजल ने बताया कि उन्होंने किसी का घर तोड़कर साथ रहने से मना कर दिया था जिसके बाद दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आई और बीते साल उनका ब्रेकअप हो गया.

इंडस्ट्री के राज और फैंस का सपोर्ट

'भोजपुरी बवाल' शो में काजल राघवानी की एंट्री के बाद से ही लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं. काजल ने न केवल खेसारी बल्कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे के रिश्तों व इंडस्ट्री के अंदरूनी समीकरणों को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए हैं.

काजल राघवानी जिस मजबूती से अपने हक और फैसलों के लिए लड़ रही हैं उनके इस अंदाज को देखकर फैंस लगातार उनके सपोर्ट में खड़े हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स उनके तेवर की तुलना अक्षरा सिंह से भी कर रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि काजल राघवानी के सपनों का राजकुमार कौन है और वे किसके साथ अपनी नई पारी की शुरुआत करती हैं.