उत्तर प्रदेश में पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 8 से 10 जून तक होगी, सोशल मीडिया पर भी रहेगी कड़ी निगरानी

UPP Exam News: उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 8 से 10 जून के बीच राज्य के 75 जिलों में आयोजित की जाएगी. भर्ती बोर्ड ने परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं

यूपी तक

07 Jun 2026 (अपडेटेड: 07 Jun 2026, 01:50 PM)

follow google news

UPP Exam Date: उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 8 से 10 जून के बीच राज्य के 75 जिलों में आयोजित की जाएगी. भर्ती बोर्ड ने परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खास नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की अफवाह या फर्जी सूचना को रोका जा सके.

यह भी पढ़ें...

इस दौरान टेलीग्राम पर एक फर्जी ग्रुप की पहचान कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को ऐसे धोखेबाजों और पेपर लीक से जुड़े झूठे दावों से दूर रहने की सलाह दी है तथा पूरी मेहनत और ईमानदारी से तैयारी करने को कहा है.

परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी, जिसमें पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगी. कुल 6 शिफ्ट में यह परीक्षा पूरी कराई जाएगी. अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं और सरकार ने परीक्षार्थियों के लिए मुफ्त बस सेवा की भी व्यवस्था की है.

भर्ती बोर्ड ने बताया कि पिछले साल 60,244 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई थी, जबकि इस बार लगभग 32,000 पदों पर भर्ती होगी. स्पेशल टास्क फोर्स के साथ मिलकर बोर्ड परीक्षा की सख्त निगरानी कर रहा है ताकि प्रक्रिया निष्पक्ष रहे और अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो.