आशुतोष रांका ने बताया CJP का ये प्लान, जेपी नड्डा के साथ हुई मीटिंग के खोले राज!

यूपी तक

25 Jul 2026 (अपडेटेड: 25 Jul 2026, 01:22 PM)

CJP Spokesperson Ashutosh Ranka: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रंका ने आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्रियों के साथ हुई दूसरी बैठक में सरकार का रुख काफी सकारात्मक रहा है.

Google CTA

CJP Spokesperson Ashutosh Ranka: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रंका ने आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्रियों के साथ हुई दूसरी बैठक में सरकार का रुख काफी सकारात्मक रहा है. मुआवजे और कानूनी मुकदमों से जुड़ी दो मुख्य मांगों पर सरकार ने सकारात्मक रुख दिखाया है. हालांकि, सीजेपी ने साफ कर दिया है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा. इसके साथ ही पुलिस की कार्रवाई के सबूत जुटाने के लिए एक नई वेबसाइट भी लॉन्च की जा रही है.

यह भी देखें...

दो मांगों पर सरकार सकारात्मक दिखी

सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रंका ने बताया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ हुई दूसरी बैठक में सरकार बात सुनने के लिए तैयार थी. सरकार ने उनकी दो मुख्य मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया है. इसमें प्रभावितों को मुआवजा देने और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज कानूनी मामले वापस लेने की मांग शामिल है. उन्होंने कहा कि इन मांगों पर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही सरकार की तरफ से इस पर लिखित समझौता भी मिल जाएगा.

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े

आशुतोष रंका ने स्पष्ट किया कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम उन्हें कुछ भी मंजूर नहीं है. उन्होंने कहा कि यह अब सिर्फ सीजेपी की बात नहीं है, बल्कि पूरे देश भर में हो रहे प्रदर्शनों की एक ही मांग है. सरकार को या तो शिक्षा मंत्री को हटाना होगा या नहीं हटाना होगा, इसमें बीच का कोई रास्ता नहीं है. अगर सरकार इस्तीफा स्वीकार करती है और बाकी मांगें मानती है तो प्रदर्शनकारी घर लौट जाएंगे, वरना मांग न माने जाने पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी.

पुलिस बर्बरता के खिलाफ बनेगी वेबसाइट

सीजेपी प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस उनके दोस्तों, रिश्तेदारों और परिजनों के घर पहुंचकर पूछताछ कर रही है. आंदोलन में लोगों को मुफ्त खाना खिलाने वाले जुनैद खान के घर भी पुलिस पहुंची है और उनके परिजनों को डिटेन किया गया है. रंका ने चेतावनी दी कि अगर शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को परेशान किया गया तो वे सीधे पुलिस स्टेशन जाकर धरना देंगे. इसके साथ ही पुलिस द्वारा की गई बर्बरता के सभी सबूत जुटाने के लिए एक वेबसाइट लॉन्च की जा रही है.