UPPCS 2026: यूपी पीसीएस में पदों की वृद्धि को लेकर आया बड़ा अपडेट...जानें डिटेल्स!

UPPSC PCS 2026: UPPSC PCS 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लगभग 750 पदों का अधियाचन प्राप्त हुआ है, जिसे आगे बढ़ाकर 1000 से अधिक किए जाने की संभावना है.

यूपी तक

• 01:29 PM • 25 Jun 2026

follow google news

UPPSC PCS 2026: उत्तर प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन राज्य स्तरीय परीक्षा यूपीपीएससी पीसीएस 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आयोग को विभिन्न विभागों से करीब 750 पदों का अधियाचन (रिक्तियों का विवरण) प्राप्त हो चुका है. वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि यह संख्या आगे चलकर 1000 से 1100 पदों तक पहुंच सकती है. परीक्षा की संभावित तिथि 6 दिसंबर 2026 बताई जा रही है, जिससे अभ्यर्थियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें...

750 पदों का अधियाचन, संख्या बढ़ने की संभावना

रिपोर्ट्स के अनुसार विभिन्न विभागों से यूपीपीएससी को लगभग 750 पदों की रिक्तियां प्राप्त हुई हैं. यह संख्या फिलहाल प्रारंभिक स्तर की है और भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ इसमें बढ़ोतरी संभव है. कोचिंग संस्थानों और विशेषज्ञों का मानना है कि जैसे-जैसे विभागों से नए अधियाचन आते रहेंगे, पदों की संख्या 1000 या उससे भी अधिक हो सकती है.

जल्द जारी हो सकता है PCS 2026 का विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पीसीएस 2026 के विज्ञापन को लेकर अंतिम प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है. केवल कुछ तकनीकी अड़चनों को दूर किया जा रहा है, जिसके बाद जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है. इसके बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी.

पिछले वर्षों के ट्रेंड से बढ़ी उम्मीदें

पिछले वर्षों के आंकड़े भी पदों में वृद्धि की पुष्टि करते हैं.

PCS 2025 में प्रारंभ में 200 पद थे, जो बाद में बढ़कर 920 हो गए.
PCS 2024 में 220 पदों का विज्ञापन था, जो बाद में बढ़कर 947 तक पहुंच गया.

इसी ट्रेंड को देखते हुए इस बार भी पदों में बड़ी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है.

परीक्षा का महत्व और चयन प्रक्रिया

यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा राज्य की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है. इसमें अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाता है. सफल उम्मीदवारों को एसडीएम, डिप्टी एसपी सहित विभिन्न प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति मिलती है.

अभ्यर्थियों में उत्साह, विशेषज्ञों की राय

भर्ती में संभावित बढ़ोतरी की खबर से अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल है. कई विशेषज्ञों का कहना है कि यह भर्ती हजार से अधिक पदों तक पहुंच सकती है, जिससे प्रतियोगियों को बड़ा अवसर मिलेगा. साथ ही यह भी माना जा रहा है कि नोटिफिकेशन इसी सप्ताह या जल्द ही जारी किया जा सकता है.