उत्तर प्रदेश में फरवरी के तीसरे हफ्ते में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता हुआ नजर आ रहा है. 19 और 20 फरवरी को लेकर मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया है, जिसमें प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है.
ADVERTISEMENT
कहां होगी बारिश?
पश्चिमी यूपी: 19 और 20 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है.
NCR और बुंदेलखंड: दिल्ली और मध्य प्रदेश से सटे इलाकों में बारिश के येलो अलर्ट के कारण एनसीआर और बुंदेलखंड के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है.
संभावित जिले: आगरा, मथुरा, लखनऊ और प्रयागराज जैसे जिलों में बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.
मौसम विभाग के अपडेट्स के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे रातें पहले के मुकाबले कम ठंडी लगेंगी. दिन में हल्की गर्माहट बनी रहेगी और अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है.
आपको बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है, लेकिन किसी बड़े वेदर सिस्टम के सक्रिय न होने से मौसम में कोई बहुत बड़ा उलटफेर होने की आशंका नहीं है.
ADVERTISEMENT









