Patna Firing Case: पटना में कोचिंग सेंटरों के बीच हुए विवाद ने अब एक गंभीर घटना का रूप ले लिया है. हाल ही में कोचिंग सेंटर के बाहर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने खान सर के दो सुरक्षा गार्डों, प्रदीप और तालेश्वर को गिरफ्तार किया है. इनमें से प्रदीप उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के गड़िया गाँव का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और घटना अब लगातार सुर्खियों में बनी हुई है.
ADVERTISEMENT
जानकारी के अनुसार, प्रदीप पहले नोएडा में टैक्सी चलाता था और पिछले करीब दो वर्षों से खान सर के यहां सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहा था. गांव के लोगों के मुताबिक वह बेहद शांत, सरल और धार्मिक स्वभाव का व्यक्ति था. उसके परिवार में माँ, पत्नी और तीन बच्चे हैं, जो अभी गाँव में रहते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि प्रदीप कभी किसी विवाद में शामिल नहीं रहा और हमेशा धार्मिक आयोजनों व सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहता था.
इस गिरफ्तारी के बाद उसके परिवार और गाँव में गहरा दुख का माहौल है. परिवार का कहना है कि प्रदीप निर्दोष है और यह मामला किसी गलतफहमी का परिणाम हो सकता है. वहीं ग्रामीणों ने भी उसके व्यवहार की तारीफ करते हुए पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और कोचिंग सेंटर फायरिंग विवाद लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है, जिस पर आगे और खुलासे होने की संभावना है.
ADVERTISEMENT









