UP में घर का सपना हुआ साकार! CM योगी ने 90 हजार लाभार्थियों को भेजी आवास योजना की पहली किस्त, जानें किसे मिलेगा फायदा

यूपी तक

• 12:15 PM • 18 Mar 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम आवास योजना (शहरी) 2.2 के तहत 90,000 लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त ट्रांसफर की. साथ ही युवाओं, मजदूरों और महिलाओं के लिए कई योजनाओं का जिक्र करते हुए सरकार की प्राथमिकताएं बताईं.

Google CTA

UP housing Scheme: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.2 के तहत 90,000 लाभार्थियों के बैंक खातों में पहली किस्त की अनुदान राशि ट्रांसफर की है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि जो लोग पहले अपने घर के लिए वंचित थे, अब वही अपने आशियाने के मालिक बन रहे हैं.

यह भी देखें...

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार सिर्फ आवास ही नहीं बल्कि रोजगार और स्वरोजगार को भी बढ़ावा दे रही है. मजदूरों और स्ट्रीट वेंडर्स के लिए पीएम स्वनिधि योजना के तहत आसान लोन की सुविधा दी जा रही है. वहीं, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के जरिए युवाओं को ब्याज मुक्त लोन दिया जा रहा है, जिससे वे अपना व्यवसाय शुरू कर सकें. बता दें कि अब तक प्रदेश में 1,30,000 से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं. इसके अलावा, सरकार महिलाओं और बेटियों के सशक्तिकरण पर भी विशेष ध्यान दे रही है. महिला उद्यमियों के लिए विपणन केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं जबकि मेधावी छात्राओं के लिए स्कूटी योजना शुरू की गई है, जिससे उनकी शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल सके.

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि सरकार का उद्देश्य हर गरीब को पक्का मकान उपलब्ध कराना और हर युवा को रोजगार के अवसर देना है. उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले वित्तीय वर्ष में नए मकानों के निर्माण और वितरण की प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके. 

यह भी पढ़ें: शादीशुदा प्रेमी के लिए टावर पर चढ़कर जोर-जोर से उसका नाम चिल्लाने लगी लड़की, फिर ये पता चला