शादीशुदा प्रेमी के लिए टावर पर चढ़कर जोर-जोर से उसका नाम चिल्लाने लगी लड़की, फिर ये पता चला
देवरिया में एक युवती शादीशुदा प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई और उसे बुलाने लगी. करीब दो घंटे चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने युवती को नीचे उतारकर मामले में कार्रवाई शुरू की.
ADVERTISEMENT

1/7
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई और अपने प्रेमी को बुलाने के लिए जोर-जोर से उसका नाम पुकारने लगी. यह पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

2/7
बता दें कि युवती अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी हुई थी, जबकि युवक पहले से ही शादीशुदा है. इस वजह से मामला और ज्यादा संवेदनशील हो गया और आसपास के गांव के लोग मौके पर इकट्ठा होने लगे.

3/7
घटना की जानकारी मिलते ही युवती के परिजन मौके पर पहुंचे. इसके साथ ही सूचना पर उत्तर प्रदेश पुलिस भी वहां पहुंच गई और हालात को संभालने की कोशिश शुरू की.

4/7
पुलिस और परिजनों ने काफी देर तक युवती को समझाने की कोशिश की लेकिन वह टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई. यह हाईवोल्टेज ड्रामा करीब दो घंटे तक चलता रहा.

5/7
पुलिस के अनुसार, यह मामला बघौचघाटक्षेत्र थाना क्षेत्र का है. युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई और युवक को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया.

6/7
जांच में सामने आया कि युवती और युवक के बीच पिछले तीन साल से प्रेम संबंध थे. इस बीच एक साल पहले युवक की शादी हो गई लेकिन युवती अब भी उससे शादी करने की जिद पर अड़ी रही.

7/7
बताया गया कि शादी को लेकर युवती का अपने परिवार से विवाद हो गया था, जिसके बाद वह गुस्से में घर से निकलकर टावर पर चढ़ गई. फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
