गाजीपुर कटरिया कांड: 'हमें मिल रही हैं धमकियां'... पीड़ित परिवार ने प्रधान और बाहरी लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

Ghazipur News, Kateria Village Case, Atiq Ahmed Land Dispute, Ghazipur Violence, UP Police Investigation, UP Tak News Update, गाजीपुर न्यूज़, कटरिया गांव गाजीपुर, अतीक अहमद जमीन विवाद, गाजीपुर हिंसा, सपा डेलिगेशन गाजीपुर, यूपी क्राइम न्यूज़, गाजीपुर पुलिस, यूपी तक

यूपी तक

• 05:24 PM • 24 Apr 2026

follow google news

गाजीपुर के कटरिया गांव में हुई हालिया घटना ने अब एक गंभीर राजनीतिक और सामाजिक रूप ले लिया है. मृतका के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों और गांव में व्याप्त तनाव के बीच, यह मामला केवल एक दुर्घटना तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें माफिया, जमीन विवाद और रसूखदारों के दबाव की परतें भी जुड़ गई हैं.

यह भी पढ़ें...

खौफ के साये में परिवार- 'हमें मिल रही हैं धमकियां'

मृतका के परिवार ने अपना पक्ष रखते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि घटना के बाद से उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं और पूरे गांव में उनके खिलाफ नफरत फैलाई जा रही है. परिवार के मुताबिक, स्थानीय प्रधान और कुछ प्रभावशाली लोग उनके विरोध में बयानबाजी कर रहे हैं, जिससे हिंसा का माहौल बन गया है.

डेलिगेशन का दौरा और भारी पथराव

गांव की स्थिति तब और बिगड़ गई जब समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल (डेलिगेशन) पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा. परिवार का आरोप है कि इस दौरान गांव के बाहरी लोगों ने भारी पथराव किया, जिससे स्थिति अनियंत्रित हो गई. पुलिस की मौजूदगी के बावजूद माहौल इतना तनावपूर्ण था कि उसे संभालना मुश्किल हो गया.