UP Board 12th Topper 2026: सीतापुर की शिखा वर्मा ने किया टॉप, मैथ्स में मिले पूरे 100 नंबर, देखें मार्कशीट

UP Board 12th Topper 2026: यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित। सीतापुर की शिखा वर्मा प्रदेश टॉपर बनीं. गणित में 100/100 और फिजिक्स में 99 अंक पाकर शिखा ने रचा इतिहास.

यूपी तक

• 07:25 PM • 23 Apr 2026

follow google news

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा घोषित 2026 के परीक्षा परिणामों में सीतापुर जिला एक बार फिर 'टॉपर फैक्ट्री' बनकर उभरा है. इस साल इंटरमीडिएट (12वीं) की मेरिट लिस्ट में सीतापुर की शिखा वर्मा ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी कामयाबी का परचम लहराया है.

यह भी पढ़ें...

सीतापुर की शिखा बनीं 12वीं की टॉपर

बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज, शेखपुर बिलोली बाजार की छात्रा शिखा वर्मा ने 12वीं की परीक्षा में 97.60% अंक प्राप्त कर टॉप किया है. शिखा की इस ऐतिहासिक सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है. गौरतलब है कि इसी स्कूल ने 10वीं की मेरिट लिस्ट में भी अपना दबदबा कायम किया है.

मार्कशीट का गणित: मैथ में पूरे 100 अंक

शिखा का विषयवार प्रदर्शन किसी मिसाल से कम नहीं है. उन्होंने कठिन माने जाने वाले विषयों में लगभग शत-प्रतिशत अंक हासिल किए हैं:

  • गणित (Mathematics): 100/100
  • भौतिक विज्ञान (Physics): 99/100
  • हिंदी (Hindi): 97/100
  • रसायन विज्ञान (Chemistry): 97/100
  • अंग्रेजी (English): 95/100
  • कुल प्राप्तांक: 500 में से 488 अंक

मेरिट लिस्ट में कड़ा मुकाबला

शिखा के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों के मेधावियों ने भी कड़ी टक्कर दी है. बरेली की नंदिनी गुप्ता और बाराबंकी की श्रेया वर्मा ने 97.20% अंकों के साथ सूची में अपनी जगह बनाई है. वहीं, सुरभी यादव और पूजा पाल भी 97% अंक पाकर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों में शामिल रहीं.

सीतापुर जैसे क्षेत्र से लगातार टॉपर्स का निकलना वहाँ के शैक्षणिक स्तर में आए बड़े सुधार की ओर इशारा करता है. शिखा की यह उपलब्धि प्रदेश के लाखों परीक्षार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी.