Sambhal Violence : उत्तर प्रदेश के संभल में स्थित शाही मस्जिद सर्वे को लेकर सुर्खियों में है. बता दें कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर भारी विवाद हुआ था. घटना के कुछ दिनों बाद वहां फिर से शांति स्थापित हो गई. वहीं संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा की जांच के लिए राज्य सरकार ने तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया है. इस आयोग के दो सदस्य शनिवार को मुरादाबाद पहुंचे थे और अब वे रविवार को संभल का दौरा कर रहे हैं. आयोग की टीम संभल में चार विशेष बिंदुओं पर अपनी जांच करेगी.
ADVERTISEMENT
घटनास्थल पहुंची न्यायिक आयोग की टीम
इलाहाबाद हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस देवेंद्र कुमार अरोड़ा की अध्यक्षता में तीन सदस्यी कमेटी को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है. आयोग के दो अन्य सदस्य सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अमित मोहन प्रसाद और अरविंद कुमार जैन हैं. इन तीनों ने संभल में हिसा प्रभावित इलाके का दौरा किया. मुरादाबाद डिवीजन के कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह और डीआईजी मुनिराज जी भी न्यायिक आयोग टीम के साथ मौजूद रहे.
बता दें कि राज्य सरकार द्वारा गठित तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग रविवार को संभल के जमा मस्जिद पहुंची. इस दौरान पूरी टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थी. न्यायिक आयोग पुलिस की कड़ी सुरक्षा में संभल पहुंची.
ADVERTISEMENT









