NEET पेपर लीक पर बड़ा बयान...निखिल सचान ने सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल

यूपी तक

• 05:50 PM • 06 Jun 2026

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले पर निखिल सचान ने चिंता जताते हुए परीक्षा प्रणाली में सुधार की जरूरत बताई है. उन्होंने करियर काउंसलिंग, पेरेंट्स की भूमिका और AI के बढ़ते उपयोग पर भी चर्चा की.

Google CTA

NEET Paper Leak: नीट परीक्षा में हुए पेपर लीक को लेकर निखिल सचान ने अपनी चिंता और राय साझा की है. उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी और महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना एक गंभीर लापरवाही है, जिससे छात्रों का भरोसा और आत्मविश्वास दोनों प्रभावित होते हैं. इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में हो रहे बदलावों और करियर चयन को लेकर बढ़ती कठिनाइयों पर भी चर्चा की.

यह भी देखें...

निखिल सचान ने करियर काउंसलिंग की जरूरत पर जोर देते हुए बताया कि “करियर क्लिक सर्विस” के माध्यम से वे छात्रों को उनकी रुचि और स्किल के आधार पर पर्सनलाइज्ड मार्गदर्शन देते हैं. उन्होंने कहा कि आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, जो छात्रों के लिए नए अवसर भी लेकर आ रहा है. साथ ही उन्होंने पेरेंट्स से अपील की कि वे अपने बच्चों की पसंद को समझें और सही करियर चुनने में उनका सहयोग करें.

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि नीट जैसी परीक्षाओं में सुधार की जरूरत है और परीक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाने के लिए इसे दो चरणों में कराया जा सकता है, जिससे पारदर्शिता बढ़े और भ्रष्टाचार कम हो. निखिल के अनुसार सख्त नियम, बेहतर निगरानी और सही काउंसलिंग से ही छात्रों को न्याय मिल सकता है और उनका भविष्य सुरक्षित बनाया जा सकता है.