Mukhtar Ansari news: माफिया अतीक अहमद के खात्मे के बाद अब मुख्तार अंसारी की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं. मुख्तार की पत्नी अफशां अंसारी (Afshan Ansari) के खिलाफ पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है. बता दें कि अफशां अंसारी फिलहाल फरार हैं. मऊ के सीओ सिटी धनंजय मिश्रा ने इस बारे में जानकारी दी. वहीं पुलिस की ओर से अफशां अंसारी पर 50 हजार इनाम की घोषणा की गई है. पहले पुलिस ने अफशां अंसारी पर 25 हजार का इनाम घोषित था. खबर की शुरुआत में शेयर की गई वीडियो रिपोर्ट में देखिए पूरा मामला.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT










