उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां अपनी ही शादी के जश्न में पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां चलाने वाले दूल्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में दूल्हा सिर्फ 5 से 6 सेकंड के भीतर करीब 16 से 17 बार हवाई फायरिंग करता दिख रहा है. 4 साल पुराना यह वीडियो जब पुलिस के पास पहुंचा तो दूल्हे की मुश्किलें बढ़ गईं. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी दूल्हे की तलाश शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT
6 सेकंड में दागीं 17 गोलियां
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा सेहरा बांधे और गले में फूलों की माला पहने खुश नजर आ रहा है. जश्न के माहौल में वह पिस्टल निकालता है और कैमरे के सामने ही एक के बाद एक कई राउंड फायरिंग करने लगता है. महज 5 से 6 सेकंड के इस वीडियो में उसने बेखौफ होकर 16 से 17 गोलियां चला दीं.
4 साल पुराना है वीडियो
पुलिस की जांच में सामने आया है कि वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम शादाब है जो खुरजा नगर के मोहल्ला तरनान का रहने वाला है. यह घटना साल 2022 की है, जब शादाब का निकाह हुआ था. शादी के वक्त यह मामला सामने नहीं आया था. लेकिन 7 सितंबर को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इस पर एक्शन लिया.
ADVERTISEMENT










