मेरठ में ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉय को कई लोगों ने पीटा! खराब सड़क की वजह से ऑर्डर कैंसिल करने का था मामला

यूपी तक

• 02:10 PM • 05 Sep 2026

Meerut Delivery Boy Assault: उत्तर प्रदेश के मेरठ में डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट और उसे बंधक बनाने की एक और खौफनाक वारदात सामने आई है. इरा गार्डन कॉलोनी में सड़क खराब होने की वजह से जब एक डिलीवरी बॉय ने अंदर आने से मना कर दिया और ग्राहक से ऑर्डर कैंसिल करने को कहा था.

Google CTA

Meerut Delivery Boy Assault: उत्तर प्रदेश के मेरठ में डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट और उसे बंधक बनाने की एक और खौफनाक वारदात सामने आई है. ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम स्थित इरा गार्डन कॉलोनी में सड़क खराब होने की वजह से जब एक डिलीवरी बॉय ने अंदर आने में असमर्थता जताई और ग्राहक से ऑर्डर कैंसिल करने को कहा, तो यह बात ग्राहक को इतनी नागवार गुजरी कि उसने अन्य लोगों के साथ मिलकर डिलीवरी बॉय की बेरहमी से पिटाई कर दी. आरोप है कि करीब 10 से 12 लोगों ने उसे एक कमरे में बंधक बनाकर डंडों, लात-घूंसों से पीटा और जान से मारने की कोशिश की. इस घटना के बाद अन्य डिलीवरी बॉयज ने पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

यह भी देखें...

सड़क खराब होने पर ऑर्डर कैंसिल करने को कहा

यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब ब्लिंकिट का एक डिलीवरी बॉय, जिसका नाम दीपक है, पार्सल लेकर इरा गार्डन कॉलोनी के पास पहुंचा. कॉलोनी की सड़क काफी खराब थी, इसलिए दीपक ने ग्राहक से कहा कि वह अंदर नहीं आ पाएगा और कृपया अपना ऑर्डर कैंसिल करा दें.

बंधक बनाकर डिलीवरी बॉय से की गई मारपीट

दीपक की यह बात सुनकर ग्राहक भड़क गए. आरोप है कि एक महिला समेत करीब 10 से 12 लोगों ने मिलकर दीपक को घेर लिया. उन्होंने पहले उसे बाहर पीटा, फिर जबरन बाइक पर बैठाकर कॉलोनी के अंदर ले गए. वहां एक कमरे में उसे बंधक बनाकर गंदी गालियां दीं और लात-घूंसों और डंडों से बेरहमी से पीटा.

महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

पीड़ित के साथी डिलीवरी बॉय का कहना है कि महिला उल्टा दीपक पर छेड़छाड़ का आरोप लगा रही थी. इसी आरोप के बाद महिला ने बाहर से कुछ लड़कों को बुला लिया, जिन्होंने आकर दीपक और उसके साथी को बुरी तरह मारा, एक साथी का चश्मा तोड़ दिया और डिलीवरी का सामान (टैब) भी तोड़ दिया.

पुलिस चौकी पर डिलीवरी पार्टनर्स का हंगामा

इस खौफनाक वारदात की खबर जैसे ही अन्य डिलीवरी बॉयज तक पहुंची, उनमें भारी आक्रोश फैल गया. बड़ी संख्या में डिलीवरी बॉय माधवपुरम पुलिस चौकी पहुंच गए और हंगामा करने लगे. उन्होंने प्रशासन से अपनी जान-माल की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.