कारोबारी शिवा शर्मा हत्या मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, नागपुर से पुलिस ने पकड़ा

यूपी तक

• 05:20 PM • 20 Oct 2026

कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे को नागपुर पुलिस और यूपीएसटीएफ ने संयुक्त ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार किया।

Google CTA

शिवा शर्मा हत्याकांड की जांच में मॉडल श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी हुई.

यह भी देखें...

नागपुर पुलिस और यूपीएसटीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में श्रद्धा दुबे, उनकी बहन रश्मि और ड्राइवर तनवीर को गिरफ्तार किया गया है. तीनों पुलिस से बचते हुए कानपुर की नंबर प्लेट लगी गाड़ी से चल रहे थे.

यह मामला लखनऊ के हाई पोस्ट कॉलोनी में शिवा शर्मा की मौत से जुड़ा है. शिवा शर्मा के फ्लैट से नीचे गिरने के बाद उनकी मौत हुई थी, लेकिन परिवार ने हत्या की आशंका जताई. शिवा की माँ ने श्रद्धा दुबे पर हत्या का आरोप लगाया, जिसके बाद श्रद्धा फरार हो गई थीं.

श्रद्धा दुबे ने मीडिया में बयान दिया था कि शिवा उनके गहने चुराने के बाद परेशान था. इसके बावजूद पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पा रही थी, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता है. पुलिस ने बताया कि श्रद्धा एक प्रोफेशनल भगोड़े जैसी हरकत कर रही थी.

यह गिरफ्तारी लखनऊ पुलिस में उठ रहे सवालों और कार्रवाई के बीच आई है. अब देखना होगा कि श्रद्धा पुलिस पूछताछ में क्या बयान देती हैं और मामले में आगे क्या खुलासा होता है.