बरेली में प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ी गई पत्नी, फिर पति ने जो किया हो गया वायरल

यूपी तक

• 04:00 PM • 04 Sep 2026

Bareilly Viral Video: बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में पत्नी को दूसरे युवक के साथ कार में पकड़ने के बाद पति ने सड़क पर जमकर हंगामा किया है. पति ने पत्नी और उसके प्रेमी दोनों की जमकर पिटाई की है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Google CTA

Bareilly Viral Video: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना बहेड़ी थाना क्षेत्र की है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को दूसरे युवक के साथ कार में रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद पति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने सड़क पर ही सरेआम दोनों की जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान वहां भारी भीड़ जमा हो गई और हंगामा काफी देर तक चलता रहा.

यह भी देखें...

पत्नी पर था अवैध संबंध का शक

जानकारी के अनुसार, पति को काफी लंबे समय से अपनी पत्नी पर शक था कि वह किसी दूसरे युवक से बातचीत करती है और उसके साथ उसके अवैध संबंध हैं. इसी शक के चलते पति लगातार अपनी पत्नी की गतिविधियों पर नजर रख रहा था और उसका पीछा कर रहा था.

कार में साथ पकड़ी गई पत्नी

एक दिन जब पति ने अपनी पत्नी का पीछा किया, तो उसकी नजर एक कार पर पड़ी, जिसमें उसकी पत्नी एक युवक के साथ बैठी हुई थी. यह देखते ही पति ने तुरंत उनकी कार को बीच सड़क पर रोक लिया. पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखकर पति अपना आपा खो बैठा और सड़क पर ही दोनों से हाथापाई शुरू कर दी.

सरेआम हुई गाली-गलौज और मारपीट

पति ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया. उसने अपनी पत्नी और उस युवक दोनों को खूब पीटा है. कार में बैठा युवक खुद को निर्दोष बताते हुए सफाई देता नजर आया. इस दौरान मौके पर मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बरेली पुलिस ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है. पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक शिकायत या तहरीर दर्ज नहीं कराई गई है. हालांकि, पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जांच कर रही है और शिकायत मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.