Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा छात्र प्रदर्शन लगातार जारी है. मंगलवार को तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मौके पर डटे रहे. बारिश और खराब मौसम भी आंदोलनकारियों के हौसले को कमजोर नहीं कर सका. प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना स्थल पर मौजूद हैं.
ADVERTISEMENT
यूपी तक की रिपोर्ट के मुताबिक, जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों ने बारिश से बचने के लिए त्रिपाल का सहारा लिया और वहीं खड़े होकर आंदोलन को जारी रखा. मंच पर प्रदर्शन से जुड़े लोग मौजूद रहे और बारिश के बीच भी व्यवस्था संभालने के लिए वॉलंटियर्स सक्रिय नजर आए.
बारिश में भी नहीं टूटा प्रदर्शनकारियों का हौसला
जंतर-मंतर पर सुबह से ही बारिश का दौर जारी रहा, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन स्थल पर मौजूद रहे. कई प्रदर्शनकारी त्रिपाल के नीचे खड़े दिखाई दिए तो कई लोग बारिश में भी अपनी जगह पर डटे रहे. मौके पर मौजूद वॉलंटियर्स लोगों के लिए व्यवस्थाएं बनाने में जुटे रहे, ताकि प्रदर्शनकारियों को किसी तरह की परेशानी न हो.
लाठीचार्ज के बाद दोबारा जुटे प्रदर्शनकारी
गौरतलब है कि इससे पहले 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों की ओर से संसद मार्च का आह्वान किया गया था. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बनी थी. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया था. इसके बाद प्रदर्शन स्थल पर दोबारा मंच तैयार किया गया और बड़ी संख्या में छात्र व युवा फिर से जंतर-मंतर पहुंचने लगे.
हर उम्र के लोग हो रहे शामिल
प्रदर्शन में केवल छात्र ही नहीं बल्कि अलग-अलग उम्र के लोग भी शामिल हो रहे हैं. प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं और आंदोलन को जारी रखने की बात कह रहे हैं.
बारिश के बीच जंतर-मंतर की तस्वीरें दिखा रही हैं कि मौसम की मुश्किलों के बावजूद प्रदर्शनकारियों का उत्साह बरकरार है. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह आंदोलन किस दिशा में आगे बढ़ता है.
ADVERTISEMENT










