कंपनी के बाहर मजदूर चला रहे पत्थर तो वहीं दूसरी ओर CEO कर रहे ये सब बात

कंपनी के सीईओ ने मजदूर प्रोटेस्ट और सैलरी हाइक पर बातचीत की. कंपनी सरकारी नियमों और अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करती है. प्रोटेस्ट में बाहरी लोग भी शामिल थे। फैक्ट्री खुली है और काम जारी है.

यूपी तक

• 12:35 PM • 14 Apr 2026

follow google news

कंपनी के सीईओ ने मजदूरों के प्रोटेस्ट और सैलरी हाइक को लेकर खुलकर बात की. 70 साल पुरानी कंपनी पूरी तरह से सरकारी नियमों का पालन करती है और अंतरराष्ट्रीय मानकों के मुताबिक चलती है. सीईओ ने बताया कि वे सभी गवर्नमेंट गाइडलाइंस जैसे मिनिमम वेज और ओवरटाइम नियम, का कड़ाई से पालन करते हैं. पिछले हफ्ते से फैक्ट्री के बाहर मजदूर प्रोटेस्ट कर रहे हैं. लेकिन उनमें ज्यादातर बाहर के लोग ही थे. कंपनी मेहनताना बढ़ाने और मजदूरों के सवालों पर खुलकर बातचीत कर रही है और भविष्य में सरकार की नई गाइडलाइंस को भी तुरंत लागू करेगी.

यह भी पढ़ें...

उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी 110 देशों में निर्यात करती है और सभी अंतरराष्ट्रीय ऑडिट से गुजरती है. फैक्ट्री में अभी भी काम सही ढंग से चल रहा है और जिन मजदूरों को काम करना है, वे बिना किसी बाधा के आ सकते हैं.

सीईओ ने मजदूरों से अपील की है कि वे काम पर लौट आएं और कंपनी पूरी तरह से सरकार के नियमों का पालन करती रहेगी. उन्होंने यह भी कहा कि जिन्होंने काम नहीं करना चाहते वे अपनी मर्जी से जा सकते हैं. कंपनी सभी लेबर कैटेगरीज के लिए सही वेतन सुनिश्चित करती है.

प्रोटेस्ट में बड़ी संख्या में बाहर के लोग शामिल थे जिसे पुलिस ने नियंत्रण में कर दिया. कंपनी ने कहा कि वे मजदूरों के हित में सभी जरूरी कदम उठाएंगे और सरकार के निर्देशों का पालन करेंगे.

पूरी स्थिति को देखते हुए सीईओ ने भरोसा दिलाया कि कंपनी और मजदूर दोनों के हित में उचित समाधान निकाला जाएगा. फैक्ट्री खुली है और काम जारी है. मजदूरों के साथ संवाद भी लगातार जारी है ताकि किसी तरह की मिसअंडरस्टैंडिंग न हो.