बस्ती में तेल किल्लत की रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार पर हमला, बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा तहलका!

बस्ती में पेट्रोल पंप पर कवरेज कर रहे पत्रकार के साथ बदसलूकी और मारपीट; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल. पत्रकार संगठनों ने की निंदा, पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच की शुरू.

यूपी तक

• 09:00 AM • 27 Mar 2026

follow google news

बस्ती में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की जमीनी हकीकत दिखा रहे एक पत्रकार के साथ पेट्रोल पंप पर अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद जिले के पत्रकारों में भारी आक्रोश है. लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हुए इस हमले की चौतरफा निंदा हो रही है और पत्रकारों ने एकजुट होकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें...

पीड़ित पत्रकार ने खुद थाने जाकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया कि ड्यूटी के दौरान सवाल पूछने पर उनके साथ न केवल बदतमीजी की गई बल्कि शारीरिक हमला भी किया गया. इस घटना ने फील्ड में काम करने वाले पत्रकारों की सुरक्षा और प्रेस की स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. कई पत्रकार संगठनों ने बस्ती पुलिस से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए बस्ती पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस प्रशासन का कहना है कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि साक्ष्यों और वीडियो के आधार पर दोषियों को चिह्नित कर उचित सजा दी जाएगी ताकि भविष्य में मीडियाकर्मियों के साथ इस तरह के विद्वेषपूर्ण व्यवहार को रोका जा सके.