त्योहार से पहले फिर सुर्खियों में आए एएसपी अनुज चौधरी, बकरीद को लेकर दे डाला ये बावली बयान...

UP News: फिरोजाबाद में आयोजित पीस कमेटी बैठक के दौरान एएसपी अनुज चौधरी के बकरीद और गंगा दशहरा को लेकर दिए गए सख्त बयान ने एक बार फिर उन्हें चर्चा में ला दिया है. उन्होंने प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी और सड़कों पर नमाज पर रोक को लेकर कड़े निर्देश दिए, जिसके बाद उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

यूपी तक

22 May 2026 (अपडेटेड: 22 May 2026, 11:01 AM)

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस के चर्चित अधिकारी एएसपी अनुज चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. होली और संभल हिंसा जैसे मामलों में पहले भी चर्चा में रह चुके अनुज चौधरी अब बकरी ईद और गंगा दशहरा को लेकर दिए गए अपने सख्त बयान के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. फिरोजाबाद में आयोजित पीस कमेटी बैठक के दौरान दिए गए उनके बयान के बाद माहौल में चर्चा तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें...

त्योहार में नियमों का पालन जरूरी

जानकारी के मुताबिक, शिकोहाबाद में आगामी त्योहारों को देखते हुए फुट मार्च निकाला गया और उसके बाद पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई. बैठक में एएसपी अनुज चौधरी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं दी जाएगी और न ही सड़कों पर नमाज अदा करने की अनुमति होगी. उन्होंने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए और सभी लोग नियमों का पालन करें ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे.

सोशल मीडिया और सार्वजनिक आयोजनों पर सख्ती की चेतावनी

एएसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति कुर्बानी से संबंधित वीडियो या लाइव प्रसारण सोशल मीडिया पर साझा करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उनका कहना था कि किसी भी प्रकार की भड़काऊ या नियमों के खिलाफ गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी समुदायों से अपील की कि वह सरकार के निर्देशों का पालन करें और शांति व्यवस्था बनाए रखें.

पहले भी रहे हैं सुर्खियों में

अनुज चौधरी कोई नया नाम नहीं हैं. संभल में तैनाती के दौरान उनका बयान “होली एक बार आती है और जुम्मा 52 बार आता है” काफी वायरल हुआ था, जिस पर देशभर में चर्चा हुई थी. इसके अलावा संभल हिंसा के मामले में भी वे विवादों के केंद्र में रहे थे, जहां कोर्ट ने उनके खिलाफ एफआईआर का आदेश दिया था, हालांकि बाद में उन्हें हाईकोर्ट से राहत मिल गई थी.

त्योहारों पर सख्त निगरानी का संकेत

इस बार भी गंगा दशहरा और बकरी ईद को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की शांति भंग करने वाली गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस बयान के बाद एक बार फिर अनुज चौधरी का नाम सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और उनके बयान को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

यह भी पढ़ें: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डंपर से टकराई डबल डेकर बस बनी आग का गोला, एक साथ इतने लोगों की चली गई जान