गाजीपुर DM ने अंसारी परिवार की 23 कटरों की दुकान कुर्क की थी, कोर्ट ने मामला ही पलट दिया

Afzal Ansari Ghazipur MP: गाजीपुर के अंसारी परिवार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अफजाल अंसारी के भाई मंसूर अंसारी की 23 दुकानों को मुक्त करने का आदेश दिया गया है. देखिए अफजाल अंसारी ने इस पर क्या कहा था.

यूपी तक

• 08:31 AM • 13 Mar 2026

follow google news

पूर्वांचल की राजनीति में रसूख रखने वाले अंसारी परिवार को कानूनी मोर्चे पर एक और बड़ी राहत मिली है. गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी के चचेरे भाई मंसूर अंसारी की कुर्क की गई संपत्तियों को मुक्त करने का इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आदेश दिया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने गाजीपुर जिलाधिकारी (DM) द्वारा कुर्क की गई 23 दुकानों के कटरे को मुक्त करने का आदेश सुनाया है. यह संपत्ति अफजाल और मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई मंसूर अंसारी की है. इस मामले में फैसला सुरक्षित रखा गया था, जो अब अंसारियों के पक्ष में आया है. 

यह भी पढ़ें...

अफजाल अंसारी ने पहले ही कर दिया था दावा

अफजाल अंसारी ने बहुत पहले ही दावा किया था कि सरकार कानूनी कागजों के बिना उनकी संपत्तियों पर कार्रवाई कर रही है और वे कानून के रास्ते से अपनी एक-एक इंच जमीन वापस ले लेंगे. उन्होंने सत्ता पक्ष पर मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया और कहा कि सरकार ने जिन संपत्तियों को कुर्क किया या ढहाया, उनके पास ऐसा करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं था. 

अंसारी परिवार का राजनीतिक रसूख

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद भी यह परिवार राजनीतिक और कानूनी रूप से सक्रिय है. परिवार में फिलहाल अफजाल अंसारी (सांसद, गाजीपुर), मन्नू अंसारी/शोएब अंसारी (विधायक, मोहम्मदाबाद) और अब्बास अंसारी (विधायक, मऊ) प्रमुख राजनीतिक पदों पर हैं. गाजीपुर, मऊ और वाराणसी के इलाकों में इस परिवार का आज भी खासा दबदबा माना जाता है.