IPS Ajay Pak Sharma: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान माहौल बेहद गरमा गया है. चुनाव में ऑब्जर्वर के रूप में तैनात यूपी कैडर के दबंग आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के परिजनों को सख्त लहजे में चेतावनी देते नजर आ रहे हैं.जवाब में टीएमसी उम्मीदवार ने भी 'पिक्चर अभी बाकी है' कहते हुए मोर्चा खोल दिया है.
ADVERTISEMENT
क्या है पूरा मामला?
पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान पर स्थानीय लोगों को डराने-धमकाने के गंभीर आरोप लग रहे थे. शिकायत मिलने पर आईपीएस अजय पाल शर्मा अपनी टीम के साथ जहांगीर खान के घर पहुंचे वहां उन्होंने उपस्थित लोगों और परिवार को दो टूक लहजे में कहा कि अगर किसी ने खुराफात या बदमाशी करने की कोशिश की, तो उनका कायदे से इलाज किया जाएगा.
टीएमसी कैंडिडेट का पलटवार
आईपीएस अजय पाल शर्मा के इस एक्शन के बाद टीएमसी कैंडिडेट जहांगीर खान का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, "खेला तुमने शुरू किया है, खत्म हम करेंगे." उन्होंने आईपीएस और सीआरपीएफ पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें धमकियों की परवाह नहीं है और वे बीजेपी के इशारे पर काम करने का आरोप लगा रहे हैं.
कौन हैं अजय पाल शर्मा?
आईपीएस अजय पाल शर्मा यूपी कैडर के 2011 बैच के अधिकारी हैं, जो अपनी सख्त कार्यशैली और 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' के रूप में जाने जाते हैं. योगी सरकार के पहले कार्यकाल में नोएडा एसएसपी के रूप में उनकी कार्यशैली काफी चर्चा में रही थी. वर्तमान में वे प्रयागराज में जॉइंट पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात हैं और बंगाल चुनाव में निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. इस तकरार ने सोशल मीडिया पर सियासी बहस छेड़ दी है, जहाँ एक तरफ इसे पुलिस की निष्पक्षता माना जा रहा है, तो दूसरी तरफ विपक्ष इसे डराने का आरोप लगा रहा है.
ADVERTISEMENT









