नाबालिग साली रात में ऐसा चीखी कि एयरफोर्स जवान की जिंदगी ही कर गई बर्बाद! हैरान करने वाला केस

Kanpur Crime News: कानपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया जहां साली के सपने में देखे गए छेड़खानी के आरोप में जीजा को 7 साल तक कोर्ट के चक्कर काटने पड़े. देखिए कैसे एक गलतफहमी ने एयरफोर्स कर्मी की जिंदगी और करियर को प्रभावित किया.

यूपी तक

• 02:17 PM • 12 Mar 2026

follow google news

कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक एयरफोर्स कर्मी को अपनी साली के एक 'सपने' के कारण 7 साल तक कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी और जेल की हवा भी खानी पड़ी. आपको बता दें कि बिठूर के रहने वाले एयरफोर्स कर्मी अनुराग शुक्ला की शादी फरवरी 2019 में हुई थी. शादी के बाद उनकी 15 साल की साली अपनी बड़ी बहन के साथ रहने के लिए उनके घर आई थी. 8 मार्च 2019 की रात साली अचानक चिल्लाने लगी और आरोप लगाया कि उसके जीजा ने उसके साथ छेड़खानी की है. 

यह भी पढ़ें...

लड़की के पिता ने नौबस्ता थाने में अनुराग के खिलाफ पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस ने अनुराग को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें 19 दिन जेल में बिताने पड़े.

'सपने' का खुलासा

दिसंबर 2021 में लड़की ने अदालत में बयान दिया कि घटना वाले दिन उसने दवा खाई थी और वह सो रही थी. लड़की ने स्वीकार किया कि उसने हकीकत में नहीं, बल्कि सपने में महसूस किया था कि उसके जीजा ने उसे पकड़कर छेड़खानी की है. कानपुर की स्पेशल पोक्सो कोर्ट ने सभी आरोपों को झूठा पाते हुए अनुराग शुक्ला को बाइज्जत बरी कर दिया है. 

अनुराग का आरोप है कि उनके ससुर उन पर प्रॉपर्टी अपने नाम लिखवाने का दबाव बना रहे थे और मना करने पर यह झूठा केस दर्ज कराया गया. इस 7 साल लंबी कानूनी प्रताड़ना के कारण अनुराग का एयरफोर्स में प्रमोशन रुक गया और समाज में उनकी काफी बेइज्जती हुई.