UP Weather Update: यूपी का मौसम बदला... 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, भीषण गर्मी के बीच इन जिलों में होगी बारिश

यूपी तक

• 06:05 PM • 28 Apr 2026

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है. मेरठ, आगरा, गाजियाबाद समेत कई जिलों में तापमान गिरेगा.

Google CTA

उत्तर प्रदेश: पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और 45 डिग्री के पार जाते तापमान से जूझ रहे उत्तर प्रदेश के लिए राहत भरी खबर है. मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में बारिश और गरज-चमक का 'येलो अलर्ट' जारी किया है. आसमान से बरसती आग के बीच यह बदलाव लू (Loo) से बेहाल जनता को बड़ी राहत दे सकता है.

यह भी देखें...

इन जिलों में बरसेंगे बदरा, मिलेगी ठंडक

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख जिलों के लिए चेतावनी जारी की है. इनमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद और रायबरेली शामिल हैं. इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

गर्मी और लू से मिलेगी बड़ी राहत

पिछले कुछ दिनों से यूपी के अधिकांश जिलों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ था, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त था. मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के थपेड़ों से कुछ समय के लिए निजात मिल सकेगी.