UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल रहा है. पिछले कुछ दिनों की छिटपुट राहत के बाद अब प्रदेशवासियों को तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग (लखनऊ केंद्र) के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने अगले एक हफ्ते के मौसम को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है.
ADVERTISEMENT
फिलहाल बारिश के आसार नहीं
जब हमने मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह से पूछा कि क्या 15 अप्रैल के बाद प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल ऐसी कोई उम्मीद नहीं है.
अतुल कुमार सिंह के अनुसार, "आज की तारीख तक, अगले एक हफ्ते या उससे कुछ अधिक समय तक (Medium forecast range) बारिश या किसी भी तरह के गीले स्पैल (Wet Spell) की कोई संभावना नहीं दिख रही है."
बढ़ेगी गर्मी, साफ रहेगा आसमान
मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान का सीधा मतलब यह है कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. आसमान साफ रहने की वजह से सूरज की तपिश बढ़ेगी. दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. फिलहाल वेस्टर्न डिस्टरबेंस या किसी अन्य मौसमी सिस्टम के सक्रिय न होने के कारण बारिश की उम्मीद नहीं है.
ADVERTISEMENT









