UP Weather Update: यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम? मॉनसूनी बारिश का लेकर आ गया नया अपडेट

यूपी तक

• 06:00 AM • 26 Jul 2026

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में 26 जुलाई को कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की संभावना है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 27 जुलाई से पूरे प्रदेश में भारी बारिश के आसार हैं.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update:उत्तर प्रदेश में मॉनसून की गतिविधियां लगातार जारी हैं.मौसम विभाग के अनुसार 26 जुलाई को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दोनों हिस्सों में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही राज्य के दक्षिण-पूर्वी जिलों में बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है.

यह भी पढ़ें...

26 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, 26 जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है. हालांकि पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों के लिए कोई भारी बारिश का रेड/ऑरेंज अलर्ट जारी नहीं किया गया है. लेकिन पूर्वी यूपी के दक्षिणी भाग में स्थित जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की स्थिति बन सकती है.

तापमान की बात करें तो अगले 24 से 48 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. IMD के अनुसार 26 जुलाई के लिए मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट मुख्य रूप से प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, चंदौली जैसे जिलों के लिए जारी किया गया है. हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के लिए 26 जुलाई को किसी प्रकार की कड़ी चेतावनी जारी नहीं की गई है.

27 जुलाई से बदल जाएगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि इन बदलावों के कारण 27 जुलाई से पूरे प्रदेश में मॉनसून दोबारा जोर पकड़ेगा. इससे व्यापक बारिश होने की संभावना है. कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है. ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों और अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है.