UP Weather Update: यूपी में 7 अगस्त के बाद मॉनसून को लेकर हुई ये भविष्यवाणी, ऐसा हो जाएगा अब मौसम

यूपी तक

• 11:36 AM • 07 Aug 2025

UP Weather Update: यूपी में मॉनसूनी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के साथ बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के पूरे अपडेट को यहां यहां देखिए.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसूनी बारिश का दौर अभी भी कई जिलों में जारी है. मौसम विभाग ने जो अपडेट दिया है उसके अनुसार, आज यानी 7 अगस्त से सूबे में बारिश की तीव्रता और उसका क्षेत्र दोनों में प्रभावी तौर पर कमी आनी शुरू हो जाएगी. इससे लोगों को लगातार हो रही बारिश से राहत मिलनी की उम्मीद है. इस बीच मौसम विभाग ने इस बात का ताजा अपडेट दिया है कि आज यूपी में मौसम कैसा रहेगा?

यह भी पढ़ें...

7 अगस्त के लिए मौसम विभाग के अलर्ट

मौसम विभाग ने 7 अगस्त के लिए जो अलर्ट जारी किए हैं, उसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है:

भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के इलाकों में.

भारी बारिश का येलो अलर्ट

बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में.

आकस्मिक बाढ़ (Flash Flood) का खतरा

मौसम विभाग ने बिजनौर, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों में आकस्मिक बाढ़ (Flash Flood) का हल्का से मध्यम जोखिम बताया है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को निचले इलाकों में न जाने की सलाह दी गई है. 

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में 7 अगस्त को मॉनसून का डरावना अटैक... 15+ जिलों में होगी भयानक बारिश