UP Weather Update: यूपी में 7 अगस्त को मॉनसून का डरावना अटैक... 15+ जिलों में होगी भयानक बारिश
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसूनी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के साथ बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के पूरे अपडेट को यहां यहां देखिए.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून ने अपनी रफ्तार धीमी नहीं की है और मौसम विभाग ने आज यानी 7 अगस्त के लिए एक बार फिर राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर सहित छह जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है. इन इलाकों में लगातार हो रही बरसात के कारण जलभराव और आवागमन में दिक्कतें बढ़ सकती हैं.