UP Weather Update: यूपी के इन जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी... 15+ जनपद में खतरनाक मॉनसूनी बारिश के लिए रहें तैयार
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसूनी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के साथ बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के पूरे अपडेट को यहां देखिए.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के बाद अब बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. मौसम विभाग ने बिजनौर, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों में आकस्मिक बाढ़ (Flash Flood) का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर जैसे 6 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है. लोगों को निचले इलाकों से दूर रहने और विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.