UP Weather Update: यूपी में 7 अगस्त को मॉनसून का डेंजर... ऑरेंज अलर्ट के साथ 15+ जिलों में खतरनाक बारिश की चेतावनी जारी
UP Weather Update: यूपी में 7 अगस्त को मॉनसून अपना भीषण रूप दिखाएगा. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. देखें पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता अभी भी बनी हुई है. मौसम विभाग ने कल यानी 7 अगस्त के लिए प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इनमें बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर समेत 6 जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही, कुछ इलाकों में आकस्मिक बाढ़ (Flash Flood) का भी खतरा है, जिसके लिए लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.