UP Weather Update: यूपी में 15 मार्च को इन 20+ जिलों में होगी बारिश... मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

UP Weather Update: यूपी में 15 मार्च से शुरू होगी झमाझम बारिश. तराई और पूर्वांचल के जिलों में सीजन की पहली बरसात का अनुमान. पढ़ें गर्मी से कब मिलेगी राहत.

UP Weather Update

यूपी तक

13 Mar 2026 (अपडेटेड: 13 Mar 2026, 08:39 AM)

follow google news

उत्तर प्रदेश में पसीने वाली गर्मी और उमस झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, 15 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जो इस सीजन की पहली बारिश लेकर आएगा. ऐसी उम्मीद है कि बारिश के बाद लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी.

यह भी पढ़ें...

तापमान में आएगी गिरावट

15 मार्च से प्रदेश के तराई क्षेत्रों और पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। पिछले कई दिनों से तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, लेकिन इस बारिश के बाद गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

  • तराई बेल्ट: लखीमपुर खीरी, बहराइच, पीलीभीत, श्रावस्ती, बलरामपुर और सिद्धार्थनगर.
  • पूर्वांचल के क्षेत्र: गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, मऊ, बलिया, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, बस्ती, संत कबीर नगर, आजमगढ़ और आसपास के जिले.

क्यों तप रहा है फिलहाल उत्तर प्रदेश?

प्रेस नोट के अनुसार, वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कोई भी सक्रिय मौसम तंत्र मौजूद नहीं है. साथ ही, मध्य भारत के ऊपर बने 'प्रतिचक्रवात' और झारखंड के निकट 'चक्रवाती परिसंचरण' ने वायुमंडल में स्थिरता पैदा कर दी है. इसी कारण तापमान बढ़ा हुआ है और हवा में नमी की वजह से सुबह के वक्त कोहरा व दिन में धुंध छाई रहती है.