UP Weather Update: यूपी में कल रात से बदल जाएगा वेदर... मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दिया ये अपडेट

UP Weather Update: 29 मार्च से 1 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी का दौर. मौसम विभाग ने जारी की येलो वार्निंग, जानें आपके शहर के तापमान में कितना होगा बदलाव.

UP Weather Update

यूपी तक

28 Mar 2026 (अपडेटेड: 28 Mar 2026, 03:36 PM)

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. ईरान और कैस्पियन सागर के पास सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव होने जा रहा है. मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों के लिए 'येलो वार्निंग' जारी करते हुए बारिश और आंधी की चेतावनी दी है. 

यह भी पढ़ें...

मौसम विभाग के अनुसार, 29 मार्च की देर शाम या रात से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का नया सिलसिला शुरू होगा. इसका असर धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में फैलेगा. 30 मार्च को बारिश अपनी पूरी तीव्रता पर होगी और यह दौर 1 अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है. 

तापमान में उतार-चढ़ाव का खेल

अगले कुछ दिनों में मौसम दो तरफा चाल चलेगा:

  • 29 मार्च तक: तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, जिससे गर्मी का अहसास बढ़ेगा.
  • 31 मार्च तक: बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में फिर से 3-5 डिग्री की गिरावट आएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
  • 1 अप्रैल के बाद: पारा एक बार फिर चढ़ना शुरू हो जाएगा.

मेघगर्जन और तेज हवाओं की चेतावनी

मौसम विभाग ने 29 से 31 मार्च के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई है. इस दौरान धूल भरी तेज झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे आम जनजीवन और फसलों पर असर पड़ सकता है.