UP Weather Update: यूपी में मौसम विभाग ने बड़े अपडेट के साथ दी ये चेतावनी, अब आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा हाल

UP Weather Update: यूपी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि अगले 5 दिनों में 3°C तक तापमान बढ़ सकता है. पश्चिमी यूपी में पारा सामान्य से 8 डिग्री अधिक रहने की संभावना.

UP Weather Update

यूपी तक

08 Mar 2026 (अपडेटेड: 08 Mar 2026, 09:51 AM)

follow google news

उत्तर प्रदेश के लोगों को अब तेज धूप और तपिश झेलने के लिए तैयार हो जाना चाहिए. मौसम विभाग ने आगामी एक सप्ताह के लिए विशेष चेतावनी जारी की है. विभाग के अनुसार, वर्तमान में प्रदेश में कोई भी सक्रिय मौसम तंत्र मौजूद नहीं है, जिसके कारण मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा.

यह भी पढ़ें...

क्यों बढ़ रही है गर्मी?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिम मध्य भारत के मध्य क्षोभमंडल में एक Anticyclone सक्रिय है. इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश में शुष्क हवाएं चलेंगी और आसमान साफ रहेगा, जिससे सूरज की किरणें सीधे धरती पर पहुंचेंगी और तापमान में तेजी से इजाफा होगा. 

तापमान में वृद्धि का पूर्वानुमान

आगामी 5 दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2-3°C की क्रमिक वृद्धि दर्ज की जाएगी. इसके बाद की स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो सकती है:

पश्चिमी उत्तर प्रदेश: यहां के दक्षिणी भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5-8°C तक अधिक रहने की संभावना है. 

अन्य भाग: प्रदेश के शेष हिस्सों में भी दिन का तापमान सामान्य से 3-6°C अधिक बना रहेगा.

रात का तापमान: गर्मी का असर सिर्फ दिन तक सीमित नहीं रहेगा. रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4-7°C अधिक रहने का अनुमान है, जिससे रातें भी अपेक्षाकृत गर्म होंगी.

सावधानी बरतने की सलाह

तापमान में अचानक होने वाली इस 'उल्लेखनीय' वृद्धि के कारण मौसम अपेक्षाकृत काफी गर्म रहेगा. दोपहर के समय लू जैसे हालात बन सकते हैं, इसलिए लोगों को पर्याप्त पानी पीने और सीधी धूप से बचने की सलाह दी गई है.