UP Monsoon: यूपी के इन जिलों में कल होगी भयंकर बारिश, मॉनसून को लेकर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

यूपी तक

10 Jul 2026 (अपडेटेड: 10 Jul 2026, 07:16 PM)

UP Monsoon: यूपी में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है. 11 जुलाई को पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने वज्रपात, तेज हवाओं और जलभराव को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Monsoon: उत्तर प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह से रफ्तार पकड़ चुका है जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने 11 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मध्य भाग में बने एक कम दबाव के क्षेत्र और मॉनसूनी ट्रफ के सक्रिय होने की वजह से पूर्वी यूपी के लगभग सभी स्थानों पर और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने की अत्यधिक संभावना है. लगातार हो रही इस बारिश के कारण अगले 24 से 48 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में होगी भारी से बहुत भारी बारिश 

मौसम विभाग के मुताबिक, जिन क्षेत्रों में मॉनसून की सक्रियता और मूसलाधार बारिश की संभावना सबसे ज्यादा है उनमें मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थ नगर,बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच शामिल है.

इन जिलों में होगी भारी बारिश 

मौसम विभाग ने लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सीतापुर, हरदोई और उन्नाव, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर (भदोही), जौनपुर और गाजीपुर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी जिले में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया है और लोगों को सचेत रहने को कहा है. 

बिजली गिरने और मेघगर्जन की चेतावनी

बारिश के साथ-साथ यूपी के करीब 50 से अधिक जिलों में तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है. विशेषकर कौशाम्बी, प्रयागराज, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, लखनऊ, कानपुर और आसपास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की बहुत संभावना है. मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें.

आम जनता और किसानों के लिए जरूरी गाइडलाइन

1.भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है. इसलिए निचले क्षेत्रों और मौसमी नदी-नालों से दूर रहें.

2.बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों के नीचे आश्रय बिल्कुल न लें और पक्के मकानों के अंदर ही रहें.

3.वाहन चलाते समय खराब दृश्यता और फिसलन के कारण सावधानी बरतें.  

किसानों के लिए कृषि सलाह

धान की रोपाई करने वाले किसान अपने खेतों की मेड़ों को मजबूत रखें. गन्ना, मक्का और अरहर के खेतों में यदि ज्यादा पानी जमा हो जाता है तो उसे तुरंत बाहर निकालने की व्यवस्था करें ताकि फसलें गलने या सड़ने से बच सकें. इसके अलावा सब्जियों की नर्सरी में भी पानी न रुकने दें.
 

यूपी के अलग-अलग जिलों का कैसा है हाल

फोटो 1- देखें नोएडा में बारिश के बाद का नजारा

फोटो 2- देखें गाजियाबाद में बारिश के बाद का नजारा