UP Train News: रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाने वाले रेल यात्रियों के लिए एक बेहद जरूरी और राहत भरी खबर है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है. पश्चिम मध्य रेल की जबलपुर-अयोध्याधाम-जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को अब एक और स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया जा रहा है.
ADVERTISEMENT
इस नए बदलाव के बाद अब डभौरा रेलवे स्टेशन के आस-पास रहने वाले श्रद्धालुओं को अयोध्या आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी. रेलवे ने इस संबंध में बकायदा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है.
डभौरा स्टेशन की टाइमिंग
पश्चिम मध्य रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 01705/01706 जबलपुर-अयोध्याधाम-जबलपुर एक्सप्रेस का डभौरा स्टेशन पर टाइम टेबल कुछ इस तरह रहेगा-
- गाड़ी संख्या 01705 (जबलपुर-अयोध्याधाम एक्सप्रेस): यह स्पेशल ट्रेन 14 जुलाई से 29 दिसंबर 2026 तक डभौरा रेलवे स्टेशन पर मध्यरात्रि 00:48 बजे पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 00:50 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
- गाड़ी संख्या 01706 (अयोध्याधाम-जबलपुर एक्सप्रेस): वापसी में यह स्पेशल ट्रेन 15 जुलाई से 30 दिसंबर 2026 तक डभौरा रेलवे स्टेशन पर रात 23:28 बजे आएगी और दो मिनट रुककर 23:30 बजे जबलपुर के लिए रवाना होगी.
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
रेलवे ने आम जनता और यात्रियों से अपील की है कि वे इस अस्थाई ठहराव की सुविधा का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं. अक्सर ट्रेनों के समय में ऐन वक्त पर छोटे-मोटे बदलाव हो जाते हैं, इसलिए सफर पर निकलने से पहले एक बार टाइमिंग जरूर चेक कर लें.
यात्री इस ट्रेन के ठहराव और लाइव स्टेटस की विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा NTES, 139 (रेल मदद) या रेलवे ऐप के माध्यम से ले सकते हैं.
ADVERTISEMENT











