UP Weather Update: यूपी में आज गिरेंगे ओले, होगी मूसलाधार बारिश... मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी की चेतावनी

UP Weather Update: लखनऊ मौसम केंद्र ने जारी किया अलर्ट। गोरखपुर, मऊ और बलिया समेत कई जिलों में ओलावृष्टि और 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी.

UP Weather Update

यूपी तक

15 Mar 2026 (अपडेटेड: 15 Mar 2026, 12:21 AM)

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों ने जोर पकड़ लिया है. मौसम विभाग (IMD) लखनऊ के अनुसार, आज राज्य के पूर्वी और पश्चिमी, दोनों हिस्सों में मौसम काफी आक्रामक रहने वाला है. विभाग ने विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी दी है.

यह भी पढ़ें...

तेज हवाओं और आंधी का अलर्ट

40-50 किमी/घंटा की रफ्तार

मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर एवं आसपास के इलाकों में हवाएं बेहद तेज चलेंगी.

30-40 किमी/घंटा की रफ्तार

गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में.

ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सावधान करते हुए बताया है कि मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थ नगर में ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है.

इसके साथ ही, प्रदेश के लगभग 40 से अधिक जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. इसमें पश्चिमी यूपी के मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद से लेकर तराई के जिलों और पूर्वी यूपी के जिलों को शामिल किया गया है.