UP Weather Update: यूपी में कल 40-50/KM की रफ्तार से आएगा आंधी-तूफान... इन 40 से ज्यादा जिलों में होगी तगड़ी बारिश

यूपी तक

• 05:38 PM • 04 Jun 2026

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कल यानी 5 जून को मौसम विभाग ने भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. वाराणसी, प्रयागराज, आगरा और कानपुर समेत कई जिलों में 50 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. देखें पूरी सूची.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और तपती लू झेल रहे लोगों के लिए मौसम विभाग से बड़ी और राहत भरी खबर आई है. कल यानी 5 जून को प्रदेश के एक बड़े हिस्से में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तगड़ी बारिश के साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में 50 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तीव्र आंधी-तूफान और झोंकेदार हवाओं (गति 50 से 60 किमी/घंटा) को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ तेज अंधड़ आने की प्रबल संभावना है:

प्रभावित क्षेत्र: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं इनके आस-पास के क्षेत्र.

इन जिलों में 40 से 50 किमी की रफ्तार से झोंके

इसके साथ ही मौसम विभाग ने कई अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है. यहां हवा की सामान्य गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जो बीच-बीच में बढ़कर 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है:

प्रभावित क्षेत्र: आजमगढ़, मऊ, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, एटा, मैनपुरी, औरैया, बिजनौर एवं इनके आस-पास के क्षेत्र.

कल यूपी के इन सभी जिलों में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, कल (5 जून) को आंधी और तेज हवाओं के साथ उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित सभी जिलों और उनके आस-पास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की जाएगी:

प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, फिरोजाबाद, कानपुर नगर, कानपुर देहात, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मथुरा, बिजनौर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आस-पास के क्षेत्र.