UP Weather Update: यूपी में बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट! 15 अप्रैल के बाद ऐसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं. मौसम विभाग के अनुसार साफ आसमान के कारण तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा.

यूपी तक

• 09:12 AM • 11 Apr 2026

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. बीते कुछ दिनों में कहीं-कहीं बारिश से मिली हल्की राहत के बाद अब प्रदेश के लोगों को तेज धूप और बढ़ती गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग के ताजा फोरकास्ट के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ेगा.

यह भी पढ़ें...

फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं

मौसम विभाग (लखनऊ केंद्र)  के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने अगले एक सप्ताह के मौसम को लेकर जरूरी जानकारी साझा की है. जब उनसे यह पूछा गया कि क्या 15 अप्रैल के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना बन सकती है तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि फिलहाल ऐसे कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं.

उनके अनुसार मौजूदा फोरकास्ट के आधार पर अगले एक सप्ताह या उससे कुछ ज्यादा समय तक  (Medium Forecast Range) प्रदेश में बारिश या किसी भी प्रकार के गीले मौसम (Wet Spell) की संभावना नजर नही आ रही है. इसका मतलब है कि लोगों को निकट भविष्य में बारिश से राहत मिलने की उम्मीद न के बराबर है.

साफ आसमान के कारण बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के इस अनुमान का मतलब यह है कि इसका असर तापमान पर देखने को मिलेगा. प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और आसमान साफ रहने के कारण सूरज की गर्मी बढ़ेगी. इससे दिन के समय गर्मी का असर और तेज हो सकता है.

बता दें कि विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. इससे दोपहर के समय, खासकर मैदानी इलाकों में लू जैसे हालात बनने की संभावना भी बढ़ सकती है.

इस वजह से नहीं होगी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस समय प्रदेश या उसके आसपास कोई प्रभावी वेस्टर्न डिस्टरबेंस या अन्य अन्य मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है. यही वजह है कि  बारिश होने की उम्मीद फिलहाल नहीं बन रही हैं.

यह भी पढ़ें: 16 अप्रैल को चंद्र और मंगल की युति से बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ