UP Weather Today: आज लखनऊ से प्रयागराज तक झमाझम! 1 सितंबर को 20+ जिलों में बारिश का अलर्ट

आयशा शेख़

• 07:00 AM • 01 Sep 2026

उत्तर प्रदेश में सितंबर की शुरुआत बारिश के साथ हो रही है. 1 सितंबर 2026 को पूर्वी यूपी में कई जगहों पर बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

UP Tak
Google CTA

UP Weather Today, 1 September 2026: उत्तर प्रदेश में सितंबर की शुरुआत बारिश के साथ होने वाली है. आज यानी 1 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई है, जबकि पश्चिमी यूपी में भी कुछ जगहों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

यह भी पढ़ें...

मौसम विभाग के मुताबिक आज पूर्वी यूपी में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. बारिश के साथ कुछ इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है.

आज कहां ज्यादा बारिश होगी?

1 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने का अनुमान है. यहां कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. पश्चिमी यूपी में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है. दोनों हिस्सों में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा.

मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के मध्य यूपी, बुंदेलखंड और पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश के संकेत हैं. खासतौर पर पूर्वांचल और दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बारिश की गतिविधियां ज्यादा देखने को मिल सकती हैं. वहीं पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश कुछ जगहों तक सीमित रह सकती है.

इन जिलों में बारिश के आसार

आज लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, जालौन, झांसी, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर और सोनभद्र समेत मध्य और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में बारिश के संकेत हैं.

पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बारिश के साथ मौसम खराब होने की संभावना भी है. वहीं पश्चिमी यूपी में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा और मथुरा समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है, हालांकि यहां बारिश का दायरा पूर्वी यूपी की तुलना में कम रहने का अनुमान है.

बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट

बारिश के साथ आज आकाशीय बिजली का खतरा भी रहेगा. मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है. ऐसे में बारिश के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचना बेहतर रहेगा.

पिछले 24 घंटे में भी यूपी के कई जिलों में तेज बारिश हुई है. मुरादाबाद में 15 सेंटीमीटर, प्रयागराज के कोरांव में 13 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई. चित्रकूट और सोनभद्र में भी 7 सेंटीमीटर तक बारिश हुई. अंबेडकर नगर, प्रतापगढ़, सोनभद्र और सुल्तानपुर में 6 सेंटीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड की गई.

तापमान में भी आएगी गिरावट

बारिश के चलते प्रदेश के तापमान में अगले कुछ दिनों में कमी आने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट का अनुमान है. इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है.

सितंबर की शुरुआत में जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 2 सितंबर को भी पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों और पूर्वी यूपी में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. इसके बाद 3 और 4 सितंबर को दोनों हिस्सों में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना बनी हुई है. 5 और 6 सितंबर को भी पूर्वी यूपी में कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है.