GDA Property Auction 2026: दिल्ली-एनसीआर में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की विभिन्न प्राइम लोकेशंस पर संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे आवेदकों को थोड़ा और वक्त मिल गया है. जीडीए ने अपनी बड़ी ई-ऑक्शन/नीलामी प्रक्रिया की तारीखों में बड़ा बदलाव किया है.
ADVERTISEMENT
प्राधिकरण की तरफ से जारी लेटेस्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक, जो नीलामी पहले 25 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली थी, उसकी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है. ऐसे में जो लोग रजिस्ट्रेशन कराने से चूक गए थे, उनके लिए यह एक बेहतरीन मौका है.
जानिए अब किस तारीख को होगी नीलामी?
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, अब नीलामी 07 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. नीलामी का आयोजन गाजियाबाद के लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में सुबह 11:00 बजे से होगा.
जीडीए ने आवेदकों को राहत देते हुए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 02 सितंबर 2026 कर दिया है. इच्छुक खरीदार 2 सितंबर तक ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं.
कहां और कैसे करें आवेदन?
ऑनलाइन आवेदन: आवेदक जीडीए की आधिकारिक वेबसाइट www.gdaghaziabad.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं और निर्धारित शुल्क जमा कर सकते हैं.
ऑफलाइन आवेदन: यदि आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो नीलामी विवरण पुस्तिका (ब्रोशर) एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank Ltd.), आरडीसी (RDC) राजनगर, गाजियाबाद की मुख्य शाखा से प्राप्त व जमा कर सकते हैं.
किन-किन इलाकों में मिल रही हैं संपत्तियां?
जीडीए की इस नीलामी में गाजियाबाद के कई नामी और विकसित इलाकों के व्यावसायिक, आवासीय और संस्थागत भूखंड शामिल हैं. जानिए कहां-कहां क्या विकल्प उपलब्ध हैं-
1. सामान्य भूखंड (व्यावसायिक एवं आवासीय):
- इंदिरापुरम (न्यायखंड-1): 27 व्यावसायिक भूखंड
- इंदिरापुरम (अभयखंड): 01 व्यावसायिक भूखंड
- इंदिरापुरम विस्तार (ब्लॉक-ए): 19 आवासीय भूखंड और 02 व्यावसायिक भूखंड
- इंदिरापुरम विस्तार (ब्लॉक-बी): 05 आवासीय भूखंड
- इंदिरापुरम (शक्तिखंड-4): 01 कियोस्क भूखंड
- इंदिरापुरम (ज्ञानखंड-3): 01 दुकान भूखंड और 01 आवासीय भूखंड
- इंदिरापुरम (ज्ञानखंड-2): 01 आवासीय भूखंड
- वैशाली (सेक्टर-3): 01 सामुदायिक केंद्र भूखंड
- वैशाली (सेक्टर-6): 01 सामुदायिक केंद्र भूखंड और 01 ओल्ड एज होम भूखंड
- कौशांबी योजना: 01 व्यावसायिक भूखंड
- कर्पूरीपुरम योजना: 01 होटल भूखंड और 01 ओल्ड एज होम भूखंड
- अंबेडकर रोड डिस्ट्रिक्ट सेंटर: 09 व्यावसायिक भूखंड
- यू.पी. गेट पॉकेट ए: 02 दुकान भूखंड
- कोयल एन्क्लेव योजना: 01 ग्रुप हाउसिंग भूखंड और 01 व्यावसायिक भूखंड
2. शैक्षणिक, चिकित्सा एवं अन्य संस्थान
- कोयल एन्क्लेव: 02 प्राइमरी/नर्सरी स्कूल भूखंड, 01 हायर सेकंडरी स्कूल भूखंड और 01 हेल्थ सेंटर भूखंड
- इंदिरापुरम (न्यायखंड-1): 01 हॉस्पिटल भूखंड
- वैशाली (सेक्टर-6): 01 हेल्थ सेंटर भूखंड
- कौशांबी योजना: 01 प्राइमरी स्कूल भूखंड
- बृज विहार (MIG/HIG): लीज/अनुबंध पर संचालन हेतु सामुदायिक केंद्र
(नोट: प्राधिकरण के अनुसार नीलामी के लिए उपलब्ध संपत्तियों की संख्या अनुमानित है, जो आवश्यकतानुसार घट या बढ़ सकती है.)
सहायता और संपर्क सूत्र
यदि आपको आवेदन करने या नीलामी प्रक्रिया से संबंधित कोई भी सवाल पूछना है, तो प्राधिकरण के आधिकारिक माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं. हेल्पलाइन नंबर: 0120-4418384 , व्हाट्सएप नंबर: +91 99909 88004 , ई-मेल: helplinegda@gmail.com, वेबसाइट: www.gdaghaziabad.in
ADVERTISEMENT











