UPTak Baithak Logo

IAS दिव्या मित्तल को 11 साल में 8 जगह मिली थी पॉस्टिंग, मगर इस्तीफे में सिर्फ 2 जिलों को क्यों किया याद?

IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद उनकी करीब 11 साल की प्रशासनिक यात्रा चर्चा में है. मेरठ से शुरू हुए करियर में उन्होंने गोंडा, कानपुर, बरेली, संत कबीर नगर, मिर्जापुर और देवरिया समेत कई जगहों पर जिम्मेदारी संभाली.

ADVERTISEMENT

UP Tak
IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफे की हर ओर खूब चर्चा हो रही है (Photo:FB@divyamittalIAS)
social share
Google CTA

IAS Divya Mittal: आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद उनकी करीब 11 साल की प्रशासनिक यात्रा भी चर्चा में है. इस दौरान उन्होंने अलग-अलग जिलों और कई पदों पर जिम्मेदारी संभाली. हालांकि, अपने विदाई संदेश में उन्होंने खास तौर पर मिर्जापुर और देवरिया का जिक्र किया. यही बात अब लोगों का ध्यान खींच रही है कि आखिर इन दोनों जिलों से जुड़ी ऐसी कौन-सी यादें हैं, जिन्हें दिव्या मित्तल ने अपनी नौकरी छोड़ते समय सबसे ज्यादा वजन दिया.