UP Weather: लखनऊ से लेकर अलीगढ़ तक...टॉप 7 शहरों में आज कितना रहेगा अधिकतम-न्यूनतम तापमान?

यूपी तक

• 10:20 AM • 12 Mar 2024

मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने एक लेटेस्ट अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज यानी 12 मार्च को यूपी में मौसम सामान्य रहेगा. वहीं 13 और 14 मार्च को यूपी में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है.

UP Tak
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के मौसम में गर्मी ने अपनी दस्तक दे दी है. दिन की शुरूआत अब खिलखिलाती धूप के साथ हो रही है. ऐसे में लोगों ने गर्म कपड़े पहनने बंद कर दिए हैं. हालांकि, रात में अभी भी हल्की ठंड का सिलसिला जारी है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने एक लेटेस्ट अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज यानी 12 मार्च को यूपी में मौसम सामान्य रहेगा. वहीं 13 और 14 मार्च को यूपी में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, आज यूपी के 7 प्रमुख जिलों में कैसा मौसम रहेगा, इसे आप खबर में आगे जानिए.

यह भी पढ़ें...

ऐसा रहेगा आज यूपी के 7 प्रमुख जिलों का मौसम

लखनऊ:

मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में मंगलवार को न्यूनतम तामपान 16 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.

वाराणसी:

IMD के मुताबिक, वाराणसी में मंगलवार को न्यूनतम तामपान 14 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.

प्रयागराज:

मौसम विभाग के अनुसार, प्रयागराज में मंगलवार को न्यूनतम तामपान 15 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.

कानपुर:

IMD के अनुसार, कानपुर में आज न्यूनतम तामपान 15 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है.

मेरठ:

मौसम विभाग के अनुसार, मेरठ में मंगलवार को न्यूनतम तामपान 14 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.

अलीगढ़:

IMD के अनुसार, कानपुर में आज न्यूनतम तामपान 13 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है.

नोएडा:

मौसम विभाग ने बताया है कि मंगलवार को नोएडा में न्यूनतम तामपान 13 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है.

13 और 14 मार्च को हो सकती है बारिश

बता दें कि मार्च के महीने की पहले हफ्ते की शुरूआत बारिश के साथ हुई. एक हफ्ते के बाद मौसम बिल्कुल साफ बना हुआ है. हालांकि मौसम विभाग की मानें तो आगामी 13 और 14 मार्च को यूपी में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही ये भी माना जा रहा है कि इस बारिश के साथ ठंड के मौसम की पूरी तरह विदाई हो जाएगी.