उमेश पाल शूटआउट में अतीक अहमद के बेटे अली-उमर भी थे शामिल, जेल से बैठे ही रची साजिश! बने आरोपी
बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने अतीक अहमद के दोनों बेटे अली और उमर को आरोपी बना दिया है. पुलिस ने जांच के दौरान मिले साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर अतीक के दोनों बेटों को आरोपी बनाया है.
ADVERTISEMENT

अतीक अहमद के दोनों बेटे
Lucknow/Prayagraj News: प्रयागराज में हुए उमेश पाल शूटआउट को 1 साल से अधिक समय हो गया है. इस पूरे कांड ने माफिया डॉन अतिक अहमद (Atiq Ahmed) के पूरे काले साम्राज्य को मिट्टी में मिलाने का काम किया है. इस कांड के बाद अतीक अहमद का पूरा परिवार बर्बाद हो गया है. अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या हो चुकी है तो वहीं अतीक के बेटा असद एनकाउंटर में मारा जा चुका है.