लेटेस्ट न्यूज़

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं एग्जाम को लेकर आया ये ताजा अपडेट, इस बार नकल रोकने के लिए किए जा रहे ये बदलाव

latest update for the UP Board 10th and 12th exams: 7448 स्कूल बनेंगे परीक्षा केंद्र, 8707 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं. परीक्षा की तैयारियों, अंसार शीट्स की छपाई और नकल-रोधी उपायों की जानकारी यहां देखें.

ADVERTISEMENT

UP Board Latest Update
UP Board Latest Update
social share
google news

यूपी बोर्ड 2026 की होने वाली हाइस्कूल और इंटर मीडियट परीक्षा के लिए इस बार 7448 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. माध्यमिक शिक्षा परिषद ने स्कूलों को लेकर ऑनलाइन आपत्तियां मांगी थी. जानकारी मिली है कि अब तक 8707 आपत्तियां सामने आई हैं. सभी आपत्तियों को संबंधित जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षक को भेज दिया है. साथ ही 11 दिसंबर तक इन आपत्तियों का निस्तारण करने का निर्देश दिया गया है. इसके बाद जो संशोधित विवरण होगा उसे 17 दिसंबर तक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा. निर्धारण प्रक्रिया पूरी होने के बाद 30 दिसंबर को अंतिम परीक्षा केंद्र सूची जारी कर दी जाएगी.