UPTak Baithak Logo

अब सरेंडर कर देगा गुड्डू बमबाज? प्रयागराज में उमेश पाल के हत्यारे को लेकर आई ये बड़ी खबर

प्रयागराज पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम उर्फ गुड्डू बमबाज, साबिर और अरमान के घर में कुर्की का नोटिस चस्पा किया है. ये तीनों आरोपी उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे हैं. इन सभी पर 5 लाख रुपये का इनाम भी रखा गया है.

ADVERTISEMENT

Action against Guddu Bambaz
Action against Guddu Bambaz
social share
google news

प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड ने पूरे उत्तर प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था. इस हत्याकांड के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. इस बीच पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. प्रयागराज पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम उर्फ गुड्डू बमबाज, साबिर और अरमान के घर में कुर्की का नोटिस चस्पा किया है. ये तीनों आरोपी उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे हैं. इन सभी पर 5 लाख रुपये का इनाम भी रखा गया है.